21 दिस॰ 2019

2024 Me Surya Grahan kab hai | २०२४ में पढने वाली सूर्य ग्रहण की जानकारी

2024 Me Surya Grahan kab hai | ग्रहण के समय क्या करे | ग्रहण का सूतक 

 2024  surya grahan :सूर्य एक आत्मा कारक ग्रह है सूर्य ही साक्षात ऐसे ग्रह है जो दिन में दिखाई देता है सूर्य में ऊर्जा है इसीलिए धरती में जीवन है ऐसे में हमें सूर्य के हर एक गतिविधियों को जानना चाहिए २०२४ में  सूर्य ग्रहण 2 बार लगने वाला हैं भारत में सूर्य ग्रहण की क्या स्थिति ये भी आगे हम जानेगे  

हमें किन किन बातों पर ध्यान रखना चाहिए सूर्य ग्रहण के दौरान हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए आज हम जानेंगे।
2024 Me Surya Grahan kab hai | २०२४ में पढने वाली सूर्य ग्रहण की जानकारी

2024 surya grahan date and time | २०२४ सूर्य ग्रहण तारीख व समय 


अनेक विद्वान ज्योतिषियों  के मत अनुसार  इस साल सूर्य  ग्रहण दो लगेगा  भारतीय पंचांगो के अनुसार 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 सोमवार के दिन लगेगा यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात 8 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन मध्यरात्रि में 1:02 बजे होगा
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा इस कारण इस सूर्य ग्रहण का सूतक भारत में मान्य नहीं होगा।


दूसरा सूर्य ग्रहण 02 अक्टूबर, 2024  को लगेगा
सूर्य ग्रहण समय:  2 अक्टूबर रात्रि 09:16 मिनट से मध्य रात्रि 03:13 मिनट पर समाप्त होगा 
ग्रहण की कुल अवधि: 6 घंटे 4 मिनट 
सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इस कारण इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा

2024 surya grahan me janne yogya baat |सूर्यग्रहण में जानने योग्य बातें 

  • जब ग्रहण का समय चल रहा हो तो उस समय हमें कुछ सावधानियों पर ध्यान देना चाहिए
  •  ग्रहण के समय नग्न आंखों से सूर्यको नहीं देखना चाहिए
  • गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय घर से बाहर न निकले
  • अगर आपको ग्रहण के दौरान सूर्य को देखना हो तो विशेष चश्मे का प्रयोग करें
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार जब सूर्यग्रहण चल रहा हो तो उस समय चाकू छुरि या  तेज धार वाली किसी भी वस्तु का प्रयोग नहीं करना चाहिए
  • सूर्य ग्रहण के समय भोजन या पानी का सेवन बिल्कुल भी ना करें।
  • ग्रहण के समय स्नान पूजा भोजन बनाना आदि काम न करें
  • अगर आप सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो अपने इष्ट देव के मंत्र का जाप करें या आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें
  • ग्रहण के दौरान जपा हुआ मंत्र बहुत ही प्रभावी और शीघ्र सिद्ध हो जाता है।
  • अगर आप चाहते हैं कि सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचना तो जितना हो सके उतना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें
  • ग्रहण के दिन सूर्य को अर्घ न दे 
  • अगर आपने माणिक्य धारण किया हैं तो सूर्य ग्रहण के दिन न पहने 


surya grahan kyu lagta hai | क्यों लगता हैं सूर्य ग्रहण ?


पृथ्वी सूर्य के चारों  तरफ चक्कर लगाती है इस दौरान जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में  चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य पृथ्वी को दिखाई नहीं देता और सूर्य ढकने लग जाता है इसी को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता हैं।

सूर्य ग्रहण तीन तरह से लगता हैं 

आंशिक सूर्यग्रहण,पूर्ण सूर्यग्रहण,वलय सूर्यग्रहण

आंशिक सूर्यग्रहण सूर्य का एक भाग जब चन्द्रमा की छाया में छीप जाता है  जिसके कारण सूर्य का कुछ ही हिस्सा देखने को मिलता हैं तो उसे आंशिक ग्रहण कहते हैं

पूर्ण सूर्य ग्रहण उसे कहते है जब सूर्य पूर्ण रूप से कुछ समय के लिये चन्द्रमा की छाया के पीछे ढक या छीप  जाता हैं  जिसके करण पृथ्वी पर सूर्य की किरने नहीं पहुचती उसी को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है

वलय सूर्यग्रहण जब चन्द्रमा सूर्य के सिर्फ बीच का भाग ही ढक पाता है और सूर्य के बाहर का हिस्सा ही दिखाई देता है उसे वलय सूर्यग्रहण कहते है 


Tag-surya grahan kb hain, 2024 Me Surya Grahan kab hai | २०२४ में पढने वाली सूर्य ग्रहण की जानकारी  surya grahan, surya grahan me kya kare,2024 ka aakhri surya grahan,grahan ki jankari

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इस लेख से सम्बंधित अपने विचार कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं