swapna- कुछ सपने जिंदगी में खुशिया लेकर आते हैं
कई बार स्वप्न (swapna) देखना हमारे लिये बहुत खुशनसीबी होती है लेकिन बहुत बार एसा होता है हमारे द्वारा देखे गये सपनें हमें ही मुस्किल में डाल देते हैं शायद हमें इस बात का पता नहीं की अच्छे या बुरे स्वप्ने (sapane)देखने के बाद जब हम जागते हे तो कुछ उपाय करना चाहिए !
![]() |
swapna phal in hindi |
आपने स्वप्न कितने बजे देखा ?
*यदि आप को 12:00 से 3:00 के बीच में कोई बुरे सपने आए तो आपको तुरंत भगवान का नाम लेना चाहिए
और सुबह नहा धोकर शिव मंदिर में जाकर पूजन जरूर करना चाहिए ऐसा करने से आपके बुरे सपने
टल जाते हैं।
*यदि आपको रोज बुरे सपने आते हैं तो आपको हनुमान जी की आराधना विशेष रूप से करनी चाहिए साथ ही
हनुमानाष्टक का भी पाठ करना चाहिए।
*कई बार लोग रात के 12:00 बजे से पहले सपने देख लेते हैं और तुरंत जग जाते हैं हम आपको बता दें मत्स्य पुराण के अंतर्गत रात को 12:00 बजे से पहले देखा हुआ सपना निरर्थक होता है अतः घबराने की कोई जरूरत नहीं।
*यदि आपने 12:00 से 1:00 बजे के बीच में कोई सपना देखा है तो उसको पूरा होने में काफी समय लगता है
लगभग साढे 3 वर्ष का समय लगता है।
रात को 1:00 से 2:00 बजे के बीच में देखा हुआ सपना पूरा होने में 1 वर्ष का समय लगता है यदि इस समय
के बीच में आपने कोई बुरा सपना देखा है तो उसको किसी विशेष उपाय के माध्यम से टाला जा सकता है।
रात्रि 3:00 से 4:00 बजे के अंदर यदि आपने कोई स्वप्न देखा है तो उसको पूरा होने में लगभग 6 महीने का समय
लगता है।
4:00 से लेकर 5:00 के बीच में कोई सपना देखते हैं तो इस सपना का विशेष महत्व हो जाता है क्योंकि इस स्वप्न
को पूरा होने में अधिक समय नहीं लगता 2 से 3 महीने के अंदर ही वह स्वप्न आपको फल दे देता है चाहे वह स्वप्न अच्छा हो या बुरा।
सम्बंधित लेख- शरीर पर तिल होने का क्या फल होता हैं ?
आपने क्या स्वप्न देखा ? (स्वप्न का फल )
*यदि आप सुबह के समय स्वप्न देखते हैं और देखने के बाद सामान्य रूप से जग जाते हैं तो इसका भी महत्व विशेष हो जाता है क्योंकि इस तरह के सपने कोई आम आदमी नहीं देखता वह या तो कोई साधक हो सकता है या कोई बड़ा भक्त हो सकता है ऐसे सपने बहुत शीघ्र शुभ फलदाई होते हैं।
*दिन में देखे गए स्वप्न को निरर्थक मानना चाहिए उस स्वप्न का कोई आधार नहीं होता उसका कोई मतलब नहीं होता अतः दिन में स्वप्न देखने पर आपको बिल्कुल भूल जाना चाहिए।
*अंधे लोगों को कभी सपने नहीं आते और जो व्यक्ति पहले देखते थे और बाद में उनकी आंखों की रोशनी चली गई ऐसे व्यक्ति को सपने में केवल परछाई ही नजर आती है।
*यदि आप सपने में किसी के साथ संभोग करते हैं तो उसको स्वीट ड्रीम कहा जाता है।
*अगर आप इस प्रकार के सपने बार-बार देखते हैं तो आपको किसी चिकित्सक की आवश्यकता है
क्योंकि स्वप्न में बार बार किसी के साथ संभोग करना यह स्वप्नदोष का विकार भी हो सकता है।
*सपने में यदि कोई त्रिशूल देखता है समझ लेना आपको अपने शत्रुओं से मुक्ति मिलने वाली है
*स्वप्न में यदि आप आकाश में स्थित सितारों को देखें तो समझ लेना सौभाग्य में वृद्धि मिल सकती हे।
*सपने में यदि आप धनुष बाण देखते हैं तो जान लेना चाहिए आप अपने लक्ष्य की और बढ़ रहे हैं और वह बहुत
जल्दी पूरा होने वाला है।
*सपनों में यदि आप सूखी देखते हैं तो समझ लेना चाहिए भविष्य में बहुत सारी विपत्ति आने वाली है।
*यदि आपको सपने में भगवान शिव के दर्शन होते हैं तो ऐसा समझना चाहिए कि आपकी विपत्ति का नास हो रहा है।
swapna phal hindi
*यदि आप सपने में कोई अपना रिश्तेदार देखते हैं तो समझ लेना चाहिए कोई नया काम शुरु होने वाला है
पति पत्नी को सपने में देखना जीवन में अनुकूल ता को दर्शाता है।
*सपने ने किसी दुश्मन को देखना भविष्य में धन को लाभ बताया गया है।
*स्वप्न में कौआ देखना अपनों के मृत्यु का समाचार ।
*साँप देखना- swapna सपनें में सिर्फ नाग को देखना शुभ मनागया है औरो को अशुभ।
*अपने आप को डूबता हुआ देखना भविष्य में अच्छा कार्य करने का संकेत मिलता है।
*हरी सब्जी का देखना घर में सभी प्रसन्न रहना।
*अपने आप को हंसता देखना भविष्य में बहुत बड़े विवाद में फंसना।
*अपने आप को रोता हुआ देखना -आने वाली खुशियों का द्योतक है।
*किसी तालाब में नहाना -शत्रु से सावधान शत्रु से हानि होना।
*स्वप्न में किसी प्रकार का गाड़ी जहाज आदि देखना लंबी यात्रा पर जाना।
*झंडा देखना अपने धर्म के प्रति रुचि होने का द्योतक।
ये भी पढ़े... भगवान शिव को क्यों पसंद हैं-बेलपत्रधतूरा भांग श्रावण मास श्मशान घाट
सम्बंधित लेख- हिन्दू धर्मं की कुछ रोचक बातें
*अपने आप को डूबता हुआ देखना भविष्य में अच्छा कार्य करने का संकेत मिलता है।
*हरी सब्जी का देखना घर में सभी प्रसन्न रहना।
*अपने आप को हंसता देखना भविष्य में बहुत बड़े विवाद में फंसना।
*अपने आप को रोता हुआ देखना -आने वाली खुशियों का द्योतक है।
*किसी तालाब में नहाना -शत्रु से सावधान शत्रु से हानि होना।
*स्वप्न में किसी प्रकार का गाड़ी जहाज आदि देखना लंबी यात्रा पर जाना।
*झंडा देखना अपने धर्म के प्रति रुचि होने का द्योतक।
ये भी पढ़े... भगवान शिव को क्यों पसंद हैं-बेलपत्रधतूरा भांग श्रावण मास श्मशान घाट
ये 5 सपने देते हैं जबरदस्त धन लाभ(5 swapna dete hain dhan)
खराब और नुकसान करने वाले स्वप्न तो कोई देखना नहीं चाहेगा लेकिन कुछ सपने ऐसे होते हैं जो भविष्य में जबरदस्त धन का लाभ होने की संकेत देते हैं।![]() |
ये 5 सपने(sapne) देते हैं जबरदस्त धन लाभ |
- अपने आप को किसी ऊंचे पहाड़ों पर चलते हुए देखना भविष्य में खूब धन आने का संकेत देता है।
- सपने में किसी अच्छे संत या परमात्मा के दर्शन होना भी भविष्य में सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान और आर्थिक उन्नति में वृद्धि का संकेत देता है।
- चलते हुए रास्ते में किसी का अर्थी देखना भी भविष्य में अच्छे संकेत को दर्शाता है सपने में किसी का अर्थी देखना बहुत ही शुभ माना गया है जिसको भी सपने में अर्थी दिखाई देता है उसको भविष्य में बहुत बड़ा लाभ हो जाता है।
- सपने में किसी से आलिंगन करना या गले मिलना भी अच्छा संकेत माना गया है। यह बातें सिर्फ विपरीत लिंग के ऊपर लागू होती है यदि कोई समलिंगी आपस में गले मिलते हैं तो यह बहुत बड़ी विपदा का कारण हो सकता है।
- सपने में यदि कोई रंग बिरंगे फूल देखते हैं तो यह भी भविष्य में धन लाभ का संकेत होता है।
Kisi Dusron ko sambhog awastha mein dekhna Ka kya MATLAB hai
जवाब देंहटाएंअगर स्वप्न में किसी का संभोग दिखाई दे तो समझना चाहिये कि भविष्य में धन से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है।
हटाएं