2 अप्रैल 2019

hindu religion | हिंदू धर्म की सम्पूर्ण जानकारी और इतिहास

hindu dharma ki puri jankari |  हिंदू धर्म की सम्पूर्ण जानकारी 

हमारा सबसे बड़ा धर्म हिन्दू धर्म  है जिसे इसकी प्राचीनता और भव्य होने के कारण इसको सनातन धर्म भी कहा जाता है. हमारा यह हिंदू धर्म किसी व्यक्ति विशेष द्वारा बनाया गया धर्म नहीं है।

बल्कि यह प्राचीन काल से चले आ रहे सभी धर्मो का एक कुंज है सबसे बड़ा धर्महोने के कारण विभिन्न कालों में इसमें नए नए नियम जुड़ते गए हिंदू धर्म hindu dharma वेदों पर आधारित धर्म है जो अपने अंदर कई अलग-अलग नियम पद्धतियां मत संप्रदाय और अनेक दर्शन लिया हुआ हैं।


Kaha se aaya hindu dharma| कहा से आया हिन्दू धर्मं 


हिंदू धर्म  में वेद को मानव सभ्यता के सबसे पुराने लिखित दस्तावेज माने जाते हैं वेदों की 28000 पांडुलिपिया भारत के पुणे के भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रखी हुई है।

इनमें से सबसे महत्वपूर्ण ऋग्वेद की 30 पांडुलिपिया  है जिनको यूनेस्को ने विरासत सूची में शामिल करके रखा है  ऋग्वेद को सबसे पुरानी और प्राचीन पुस्तक माना गया है हमारे हिंदू धर्म का यही पुस्तक सबसे बड़ा आधार है।

hindu religion ki puri jankari |  हिंदू धर्म की सम्पूर्ण जानकारी 

हिंदू धर्म को सनातन धर्म वैदिक धर्म और आर्य धर्म भी कहा जाता है कई हजारवर्ष पूर्व हिंदू शब्द का प्रचलन नहीं हुआ करता था।

फिर यह प्रचलन आया कहां से ? हमारे ऋग्वेद में कई बार सप्त सिंधु नामक वर्णन मिलता है जो सिंधु शब्द का अर्थ नदी या जल होता है इसी के आधार पर एक नदी का नाम सिंधु नदी रखा गया जो लद्दाख और पाकिस्तान से बहती है।
hindu religion हिंदू धर्म क्या है कहां से आया सनातन धर्म की जानकारी
hindu religion

भाषा के जानकारों का ऐसा कहना है की हिंद आर्य भाषाओं की ''ध्वनि ईरानी भाषाओं की '' ध्वनि में बदल जाती है और आज भी भारत के कई जगहों में "स" को "ह" उच्चारण किया जाता है इसीलिए सप्तसिंधु  अवेस्तन भाषा (पारसियों की भाषा) में जाकर हप्त हिंदू में परिवर्तित हुआ। इसी के चलते ईरानीयोने सिंधु नदी के आसपास रहने वालों को  हिंदू नाम दे दिया

 पाक के सिंधप्रांत में रहने वाले लोगों को आज भी सिंधु या सिंधी  कहा जाता है।ईरानी मतलब पारस्य देश के पारसियों की धर्म पुस्तक 'अवेस्ता' में 'हिंदू' और 'आर्य' शब्द का वर्णन मिलता है।

दूसरे इतिहासकारों का यह मानना है कि चीनी यात्री ह्वेनसांग के समय हिंदू शब्द की उत्पत्ति इंदु से हुई थी इंदु शब्द को चंद्रमा का पर्यायवाची शब्द माना जाता है ज्योतिष की गणना का एकमात्र आधार चंद्रमा है अतः चीन में रहने वाले लोग भारत में रहनेवाले लोगों को इंदु या हिंदू कहने लगे।

आर्य शब्द का अर्थ आर्य समाज को मानने वाले लोग इसे आर्य धर्म भी  कहते हैं जबकि ऐसा नहीं है आर्य किसी जातिधर्म का नाम न हो कर इसका अर्थ सिर्फ श्रेष्ठ ही  माना जाता है। इसका मतलब यह हुआ जो अपने मन कर्म वचन आदि सभी गुणों से श्रेष्ठ है।

वही आर्य कहलाने का हकदार है इसीलिए हमारे प्राचीन भारत को आर्यावर्त भी कहा जाता था। जिस का वास्तविक अर्थ श्रेष्ठ जनों के निवास भूमि हैं।

हमारे धार्मिक साहित्य के अनुसार हिंदू धर्म की और भी कुछ धारणाएं हैं मान्यता यह भी है कि हिंदू धर्म का 90 हजारवर्ष पूर्व  स्थापना हुई।

 वास्तव में हिंदुओं ने अपने इतिहास को रटकर गाकर और सूत्रों के आधार पर याद किया उसे जिंदा बनाए रखा।इसी कारण  हमारा इतिहास धीरे धीरे श्रृंगारक और काव्यमय होता चला गया वह ऐसा समय था जब कलम कागज नहीं हुआ करता था।

इतिहास लिखा जाता था पत्थरों पर पेड़ों पर सिलाओ पर हम जब भी हिंदू धर्म का इतिहास सुनते हैं पढ़ते हैं तो ऋषि मुनियों की परंपरा के पूर्व मनुओं की परंपरा का हमें उल्लेख मिलता है जिनको जैनधर्म में कुलकर कहा गया है।



इन्हीं 14 मनुओं ने समाज को संपन्न बनाने के लिए अनेक प्रयास किए धरती के प्रथम मनुष्य या मानव का नाम स्वयंभू मनु था सबसे पहली स्त्री शतरूपा थी।

कोई कुछ भी कहे अपने सामर्थ्य अनुसार अपने विवेक के अनुसार लेकिन हिंदू धर्म hindu religion का इतिहास कब शुरू हुआ इसकी उत्पत्ति कब हुई कोई नही जानता।

हमारे पुराण आदि में हिंदू धर्म यानी वैदिक सनातन धर्म  की शुरुआत जब सृष्टि की उत्पत्ति हुई तभी मानी जाती है।

हम आशा करते हैं कि आप को हिंदू धर्म hindu religion से संबंधित यह जानकारी पसंद आई होगी यदि आप का कुछ भी सवाल या सुझाव होतो नीचे कमेंट में जरूर बताइएगा।

Tag-hindu religion,about hindu religion in hindi,hindu dharma ki puri jankari हिंदू धर्म की सम्पूर्ण जानकारी  

2 टिप्‍पणियां:

इस लेख से सम्बंधित अपने विचार कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं