9 अक्तू॰ 2019

kamjor shukra yese kare majbut | कमजोर शुक्र को बनाये मजबूत

kamjor shukra ke anek upay | कमजोर शुक्र के लिये यहाँ हे अनेक उपाय 

आज हम आपको शुक्र को मजबूत और अच्छा बनाने के लिये शुक्र ग्रह से सम्बंधित अनेक प्रकार के उपाय लेकर आये हे (kamjor shukra ke anek upay) जैसे -शुक्र का मंत्र जप ,शुक्र का दान पूजा -पाठ शुक्र का रत्न आदि।
kamjor shukra ke anek upay | कमजोर शुक्र के लिये यहाँ हे अनेक उपाय
kamjor shukra ke anek upay

अगर आप ऐसो आराम वाली जिंदगी चाहते हैं तो आपका शुक्र ग्रह मजबूत होना बहुत जरूरी है बिना शुक्र के जीवन में सुख की कामना नहीं की जा सकती।

आपके पास सब कुछ है सारी सुख सुविधाएं उपलब्ध हैं फिर भी आप उन सुविधाओं को नहीं भोग पा रहे हैं तो आपका शुक्र ग्रह बहुत कमजोर है।

जिसकी भी कुंडली में शुक्र ग्रह खराब हो अस्त हो उन्हें शुक्र ग्रह को ठीक करना चाहिए हम यहां पर शुक्र ग्रह को ठीक करने के लिए कुछ उपाय बताने जा रहे हैं ।

मैं पूरे विश्वास के साथ यह कह सकता हूं अगर आपने हमारे द्वारा बताए गए उपायों को किया तो आपका शुक्र ग्रह निश्चित ही अच्छा परिणाम देगा तो चलिए जानते हैं शुक्र ग्रह को मजबूत करने का अचूक उपाय।

शुक्र ग्रह को मजबूत और ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए सबसे बढ़िया और अचूक उपाय है शुक्र ग्रह का मंत्र शुक्र ग्रह के मंत्र भी कई प्रकार के होते हैं

 जिसको जप करने की विधि भी भिन्न-भिन्न  होती है तो चलिए जानते हैं शुक्र ग्रह के मंत्रों को किस प्रकार जपा जाना चाहिए ये जानते हैं।

kamjor shukra ke anek upay | कमजोर शुक्र के प्रभावी उपाय 


सामान्य मंत्र- ओम शुं शुक्राय नमः यह मंत्र शुक्र ग्रह का सामान्य मंत्र है इसको आप रोज सवेरे नहा धोकर 1माला जप कर सकते हैं।

शुक्र ग्रह का वैदिक मंत्र - ॐ अन्नात्परिस्त्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपित्क्षत्रं पय: सोमं प्रजापति: ऋतेन सत्यमिन्द्रियं विपानं शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु।

 इस मंत्र को आप किसी पंडित या ब्राम्हण से करवा सकते हैं।

शुक्र ग्रह का लौकिक मंत्र- हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानांपरमंगुरुम्
                                         सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवंप्रणमाम्यहम्

शुक्र ग्रह तांत्रिक मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:

शुक्रग्रह गायत्री मंत्र-ॐ भृगुवंशजाताय विद्यमहे,श्वेतवाहनाय धीमहि,तन्नो : कवि: प्रचोदयात॥

आप इन बताए गए शुक्र के मंत्रों में से कोई भी मंत्र का जाप कर सकते हैं या करवा सकते हैं।

अब जानते हैं शुक्र ग्रह के लिये कौन सा दान है आम तौर पर जब कुंडली मे शुक्र ग्रह खराब हो,बुरा फल दे रहा हो तभी शुक्र का दान करना चाहिये।

अगर कुंडली मे शुक्र अच्छा हो शुभ परिणाम दे रहा हो तो कभी शुक्र का दान नही करना चाहिये।इस ग्रह का दान तभी करे जब शुक्र बुरा फल दे रहा हो ।

शुक्र ग्रह आपको अच्छा फल देरहा है या बुरा इसको जानने के लिये आप इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं।

शुक्र ग्रह की दान योग्य वस्तुये
यदि आप चाहते हैं शुक्र ग्रह आपको शुभ फल दे ऐसे में आपको नवविवाहित जोड़े को परफ्यूम और वस्त्र दान करना चाहिए।

हर शुक्रवार को चीटियों के लिए चीनी का दान अवश्य करें।

शुक्रवार के दिन कोई भी सफेद वस्त्र का दान कर सकते हैं।

जब भी आप रसोई में रोटी बनाएं सबसे पहली रोटी गौ माता को अवश्य खिलाएं यह काम आपको रोज करना है।

आप शुक्र से संबंधित इन सामग्री का दान कर सकते हैं सफेद कपड़ा दूध चांदी चावल धूप सफेद फूल घी चंदन और अगरबत्ती का दान कर सकते हैं।

ऐसा जरूरी नहीं कि ऊपर बताए गए सभी चीजों का दान करना है आप अपने सामर्थ्य अनुसार अपनी आर्कथिक स्थिति को ध्यान में रखकर कर सकते हैं जो आपको अच्छा लगे।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि शुक्र ग्रह से संबंधित दान आपको शुक्रवार के दिन सुबह सूर्य उदय के समय करना है।

शुक्र ग्रह से संबंधित रत्न और उपरत्न
कोई भी रत्न पहनने से पहले उस की शुद्धि करना अनिवार्य है बिना शुद्धि के रत्न  लाभ नहीं देता है शुद्धि करने से रत्न में जान आजाती है।

शुक्र ग्रह का रत्न हीरा है हीरे को चांदी के अंगूठी में जड़वा कर धारण करना चाहिये।

शुक्रग्रह उपरत्न अमेरिकी डाईमन  जरकन व ओपल इनमें से आप किसी एक को धारण कर सकते हैं पर सबसे प्रभावशाली व अच्छा ओपल को माना गया है।

शुक्र के लिए पूजा-पाठ
 शुक्र ग्रह के बुरे प्रभाव को खत्म करने के लिए शुक्र ग्रह का पूजा पाठ करना जरुरी हैं ध्यान रहे शुक्र ग्रह के लिए पूजा-पाठ किसी भी शुक्ल पक्ष में शुक्रवार के दिन ही करना चाहिए।

 शुक्रवार के दिन सफेद कपड़ा पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करे मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए दूध और खीर का भोग लगाएं।

 फिर शुक्र के इस मंत्र ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: का 11 माला जप करें। पूजा के अंत में हवन करके ब्राह्मण को दक्षिणा देकर आदर पूर्वक विदा करें।

TAG-kamjor shukra ke anek upay  sukra ka achuk upay shukra ka jap mantra ratna puja path

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इस लेख से सम्बंधित अपने विचार कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं