16 सित॰ 2018

Tilak kyu lagate he | तिलक लगाते समय 7 ध्यान देने योग्य बात

Tilak kyu lagate he | आप को पता हैं तिलक लगाने के ८ फायदे 

Tilak kyu lagate he क्या कोई खूबसूरत दिखने के लिए  माथे पर तिलक लगाता है? क्या है इसके पीछे का कारण क्या तिलक लगाने के पीछे कोई धार्मिक या विज्ञानिक महत्व है ? क्या माथे पर तिलक लगाने से हमारे शरीर पर कुछ असर होता  है?

 हमारे सनातन धर्म में ऐसी मान्यता है कि जिस स्थान पर तिलक लगाया जाता है उसी जगह पर भगवान विष्णु का वास होता है तिलक लगाने से अपितु धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी फायदा होता है।

Tilak kyu lagate he | आप को पता हैं तिलक लगाने के ८ फायदे
tilak kyu lagate he?



हमारे हिंदू धर्म में तिलक कई प्रकार के होते हैं ,आमतौर पर चंदन ,कुमकुम, सिंदूर ,रोली ,हल्दी आदि का तिलक करने का विधान है । सामान्य तौर पर हिंदू धर्म में कोई सुबह नहा धोकर पूजा करने के बाद तिलक लगाता है
 
या तो कोई धार्मिक कार्य करने के पश्चात तिलक करते हैं । तिलक करने के क्या-क्या फायदे होते हैं क्या कहता है विज्ञान और क्या कहते हैं हमारे धर्म ग्रंथ।

also read..Bhagwaan Mujhe Dukh Kyu Dete He. भगवान मुझे ही दुःख क्यों देते है?

Tilak lagane ke 8 phayde | तिलक लगाने के ८ फायदे 

  1. जो व्यक्ति प्रतिदिन अपने ललाट पर तिलक करता है उसके चेहरे पर एक चमक आ जाती है चेहरा खिल उठता है।
  2. ललाट पर तिलक करने से मन को बड़े ही सुकून मिलता है शांति मिलती है और क्रोध आना भी कम हो जाता है।
  3. जो पुरुष नित्य अपने ललाट पर तिलक करता है उसको कभी भी सिर में दर्द नहीं होता है।
  4. नित्य चंदन लगाने से  मन मस्तिष्क कभी विचलित नहीं होता है और सदा अच्छे कामों में मन लगता है।
  5. ऐसी भी मान्यता है कि जिस घर के लोग रोज सुबह नहा धोकर भगवान की पूजा अर्चना करके ललाट पर तिलक धारण करते हैं उस घर मे सदा शांति बनी रहती है और लक्ष्मी का वास भी होता है ।
  6. जो व्यक्ति नित्य ललाट पर चंदन लगाता है उसको  कभी आपदा जैसी संकटों का सामना नहीं करना पड़ता उसके सारे मार्ग सुगम हो जाते हैं।
  7. हम जिस स्थान पर तिलक लगाते है उसको स्थान को आज्ञा चक्र कहा जाता है। उसी आज्ञा चक्र में तिलक करने से हमारा मन और मस्तिष्क कभी विचलित नहीं होता है।
  8. विज्ञान भी इस बात को मानता है जो रोज सुबह नाहा धोकर अपने माथे में तिलक करता है तो  उसके दिमाग मे सेराटोनिन व बीटाएंडोरफिन नामक रसायनों का संतुलन बना रहता है।

सभी को रोज सुबह तिलक करना चाहिये ।अगर उसी तिलक को बिशेष मंत्र द्वारा लगाया जाये तो अधिक लाभ होता है।

तिलक लगाते समय 7 ध्यान देने योग्य बातें

  1. चंदन लगाते समय सबसे छोटी अंगुली का प्रयोग न करें
  2. पितृ कार्य में चंदन लगाते समय तर्जनी अंगुल का प्रयोग करें
  3. खुद चंदन लगा रहे हैं तो मध्यमा उंगली का प्रयोग करें
  4. दूसरों को चंदन लगा रहे हैं तो अनामिका उंगली का प्रयोग करें
  5. घर में कोई मंगल कार्य हो रहा है तो कुमकुम तिलक का प्रयोग अवश्य करें
  6. भगवान की पूजा करने से पहले अपने माथे पर चंदन अवश्य लगाएं
  7. पितृ कार्य जैसे- श्राद्ध तर्पण आदि करते समय तिलक न लगाएं पितृ कार्य के अंत में तिलक लगाएं

  tilak lagane ka mantra | तिलक लगाने का मंत्र

केशवानन्न्त गोविन्द बाराह पुरुषोत्तम ।
पुण्यं यशस्यमायुष्यं तिलकं मे प्रसीदतु ।।
कान्ति लक्ष्मीं धृतिं सौख्यं सौभाग्यमतुलं बलम् ।
ददातु चन्दनं नित्यं सततं धारयाम्यहम् ।।

ॐ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः। स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः। 
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः। स्वस्ति नो ब्रिहस्पतिर्दधातु ॥ 

  तिलक लगाने से क्या होता है (Tilak kyu lagate he)  हम उम्मीद करते हैं आप को इस विषय में  जानकारी मिल गई होगी यदि आपको हिन्दू धर्मं से सम्बंधित और जानकारी चाहिये तो कमेंट करे। 

TAG- Tilak kyu lagate he, तिलक लगाने के ८ फायदे 

1 टिप्पणी:

इस लेख से सम्बंधित अपने विचार कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं