31 जन॰ 2019

वृष राशि के लिये कैसा रहेगा २०२५ जाने | vrishabha rashiphal 202

vrishabha rashiphal 2025  | वृष राशि वालों का वार्षिक राशिफल 

vrishabha rashiphal 2025   वृष राशि राशिचक्र की दूसरे नंबर की राशि है आज हम 2025   vrishabha rashiphal  का सम्पूर्ण वार्षिक फलादेश बताने वाले हैं 

वृष राशि के लिये कैसा रहेगा २०२५  जाने | vrishabha rashiphal 2025

जब वृष राशि वाले कोई काम करते है तो लगातार बिना थके करते है जब  आराम करते है तो किसी प्रकार का विघ्न पसंद नही करते जब गुस्सा करते है तो सांड का रूप धारण कर लेते है किसी को भी उठा कर फैंकने की क्षमता रखते है

संगीत  से खुश होते है हमेशा खुश रहने वाला  एवं सौम्य प्रवृत्ति वाला धीर शान्त एवं दृढ स्वाभाव के होते है जातक उदार ह्दय  और प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले रहते हैं वृष राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं यदि शुक्र शुभ होतो व्यक्ति सुन्दर  शरीर वाला  गोल बडी व चमकदार आँखे वाला होता है 

अपनी इच्छानुसार ही काम  करना पसंद करते हैं ऐश्वर्य युक्त जीवनयापन के इच्छुक होते हैं  विपरीत योनि वालो के साथदोस्ती करने मे और अपना काम निकालने मे चतुर होते है । 

सभी राशि का अपना महत्व हैं  हर राशि में तरह-तरह के लोग पाए जाते हैं  आपको बतादु इंसान के अच्छे काम ही उसकी राशि को ताकतवर  बनता है। वृष राशि के लोगों का स्वभाव संपत्ति बनाने में अधिक होता है। इनको क्रोध भी जल्द होते हैं।

vrishabha rashiphal 2025 | वृषभ राशीफल २०२५ 

वृष राशि 2025 में हर प्रकार से मिला जुला परिणाम मिल सकता है यदि आप आईटी के क्षेत्र में हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है

 अच्छे परिणामों की अभिलाषा रखते हैं तो आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी कुछ परेशानियां आपके जीवन में आ सकती हैं अपने मेहनत से अपने विश्वास से उन सब बाधाओं को आप पार कर पाएंगे 

अपने दोस्त मित्र के साथ किसी गलत बात को लेकर झगड़ा हो सकता है ऐसी स्थिति में आप अपना क्रोध को नियंत्रण करें बेकार का गुस्सा आपको किसी परेशानी में डाल सकता है वृषभ राशि वाले विषम परिस्थितियों में भी पूरे आत्माविश्वास के साथ आगे बढ़ने में सक्षम होते हैं।

also read राशिफल कैसे बनता है ?


2025  vrishabha rashiphal  | वृष राशि वार्षिक राशिफल 


जीवनसाथी

वृषभ राशि वाले दोनों महिला और पुरुष अपने वैवाहिक जीवन में प्यार और मधुरता के कारण दोनों में अच्छे संबंध बनेंगे एक दुसरे को भरपूर मात्र में सहयोग करेंगे ,थोड़ी आर्थिक तंगी के कारन मनमुटाव हो सकता  हैं लेकिन समय के साथ सब सामान्य होने का योग हैं अत मुस्किल की घडी में घबराये नहीं
   

शिक्षा रोजगार

शिक्षा के क्षेत्र में वृषभ राशि वालों को सामान्य से कुछ हटकर बेहतर परिणाम मिलेगा इस साल के अंत तक आप सकारात्मक ऊर्जा से आप शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ोतरी करेंगे

 यदि आप अपने कार्य के प्रति सतर्क रहते हैं तो आप दूसरों से अलग दिखेंगे फल स्वरूप आपको दुनिया वाले पहचानने लगेंगे वृषभ राशि वालों को इस साल रोजगार में अच्छे संकेत मिल रहे हैं

और साथ ही कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा जनवरी से लेकर मार्च तक के महीने में आपका प्रमोशन भी हो सकता है

आप अपनी योग्यता से अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ने में सक्षम हो जाएंगे हालाकी कुछ ग्रह के एसे भी योग हैं जिसमे आपको संभलकर कार्य करना चाहिए नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है

 आप अपने ही प्रतिद्वंदी यों के राजनीति का शिकार हो सकते हैं जिससे आपको बहुत कष्ट होगा अतः रोजगार के क्षेत्र में कृपया विवेक से काम लें

इस साल वृषभ राशि वाले जितना हो सके विवादों से बचकर रहे आपको सफलता मिलेगी।

इस बीच आपको अपने मेहनत के अनुसार फल कब मिलेगा यदि आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं फेब्रुअरी से लेकर मई तक आपको प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।
  

कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति

वृषभ राशि वालों को आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार करने की आवश्यकता है इस साल आपको फिजूल खर्चों से बचना चाहिए और थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए

आर्थिक परेशानी के कारण परिवार में भी मनमुटाव हो सकता है परिवार के प्रति अपने जिम्मेदारियों को देखते हुए आपको थोड़ा कर्ज भी लेना पड़ सकता है।

 वृषभ राशि वालों के आर्थिक स्थिति जून महीने के बाद पूरी तरह से सुधर जाएगी और आपको अच्छे परिणाम मिलने लगेंगे।

लव लाइफ कैसा रहेगा

2025  में वृषभ राशि वालों के लिए लव लाइफ अच्छा संकेत दे रहा है आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं आप अपने पार्टनर से लगातार संपर्क में रहेंगे।

 रोज रोज के मुलाकात से रिश्तो में मजबूती आएगी इस साल के अंत में आप दोनों में थोड़ा सा मन मोटा भी हो सकता है।


आपको अपने मित्र पर या पार्टनर पर बेवजह शक करने से बचना चाहिए जो लोग पहले से ही प्रेम के बंधन में बंधे हैं उनके लिए यह शादी करने का सुनहरा मौका है।

2025  में वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य

इस साल आपको अपने स्वास्थ्य के ऊपर विशेष ध्यान देना पड़ेगा थोड़ा उतार-चढ़ाव की संभावना है अपने सेहत को लेकर लापरवाही कतई न बरतें।

मशीनरी काम करते समय या वाहन आदि चलाते समय आप को विशेष रूप से अपने शरीर का ध्यान रखना होगा  यदि सावधानी पूर्वक अपना कार्य करेंगे तो निश्चित ही परिणाम आपके पक्ष में होगा

 यदि आप पुरानी बीमारियों से परेशान हैं तो आपको इस साल विशेष रूप से अपने सेहत का ख्याल रखना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इस लेख से सम्बंधित अपने विचार कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं