1 जन॰ 2020

2026 में मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो होगी | मकरराशि वार्षिक राशिफल

मकर राशि 2026 वार्षिक राशिफल | Capricorn Rashiphal | makar rashiphal 2026

2026 में मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो  होगी और  2026 उनके लिए अच्छे दिन लाएगा, खासकर जुलाई के बाद जब शनि मार्गी होंगे जिससे करियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति में सुधार व तरक्की के योग बनेंगे, हालांकि साल की शुरुआत में थोड़ी चुनौतियां होगी


मकर राशिवालों को 2026 में मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ
makar rashifal2026 in hindi

मकर राशि वालों की पर्सनैलिटी | makar rashi personality


आमतौर पर मकर राशि वाले किसी दूसरे व्यक्ति पर जल्दी से विश्वास नहीं करते इन्हें हर कोई नहीं समझ सकता आधे से ज्यादा समय तो यह दूसरे लोगों को समझने में ही बिता देते हैं

इसी स्वभाव के कारण कई बार ये असफलता को प्राप्त हो जाते हैं लेकिन इस प्रकार के व्यक्ति बुरे संगत से बच जाते हैं दूसरे के धोखे से भी अधिकतर बचे रहते हैं इनको कोई जल्दी से धोखा नहीं दे सकता।

मकर राशि वाले कोई भी काम शुरू तो बड़े ही लगन और मेहनत के साथ करते हैं जैसे जैसे समय बीतता है वैसे वैसे इनकी मेहनत और लगन भी फीकी पड़ जाती है और यह अपने काम को अंजाम तक नहीं पहुंचा पाते।

दूसरे राशि वाले मकर राशि वालों पर भरोसा कर सकते हैं लेकिन मकर राशि के जातक दूसरे राशि के जातकों पर भरोसा करें यह कहा नहीं जा सकता।

मकर राशि वार्षिक राशिफल 2026 | makar rashiphal 2026

बिजनेस व्यापार: नये साल में मकर राशि वालों के लिए बिजनेस व्यापार मिश्रित परिणाम देने वाला है आपको अपने व्यापार में बेहतर परिणाम पाने के लिए नए साल में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है तभी जाकर आप व्यापार में कुछ अच्छा कर पाएंगे नए साल में यदि आप कुछ नया काम करने की सोच रहे हैं तो जनवरी से लेकर मार्च महीने तक रोक दें मार्च महीने के बाद ही आप नए काम को प्रारंभ कर सकते हैं

यदि आप कहीं जॉब करते हैं और उस जॉब को छोड़ कर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आपको मार्च तक रुकना पड़ेगा मार्च के पहले कोई भी काम न करें अनेक प्रकार के बाधाएं आते हुए भी आप 2026 में अपने व्यापार बिज़नेस नौकरी आदी में तरक्की कर पाएंगे इसके लिए आपको प्रयास करते रहना होगा

आपको सलाह दी जाती है कि गुस्से में आकर,किसी के बहकावे में आकर कोई भी गलत कदम न उठायें अपने गुस्से पर काबू रखें हैं और अपने विवेक का सही इस्तेमाल करें

ध्यान दें गुस्सा में कोई गलत कदम उठाना यह सब शनि महाराज करवाते हैं क्योंकि शनि की साडेसाती आपके छाती और सर के ऊपर चल रही है।
capricorn in hindi 2026,makar rashiphal 2026 in hindi
capricorn in hindi 2026
मकर वार्षिक राशिफल | makar rashiphal varshik

आर्थिक स्थिति:

 मकर राशि वालों के लिए 2026 का समय आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर होने वाला हैं  इतना कहा जा सकता है आपकी आर्थिक स्थिति 2026 से काफी बेहतर होगी।

आप कुछ कर्ज के तले दब सकते हैं लेकिन घबराए नहीं यह कर्ज आपके लिए हितकर होगा। आपकी आर्थिक स्थिति तभी बेहतर हो सकती है जब आप खुद अपने ऐसो आरामओं को कम करेंगे और कुछ धन परोपकार में खर्च करेंगे दूसरों के भलाई के लिए कुछ दान करेंगे जिस पैसे को खर्च करके आपको अधिक सुख मिलता है वहां आपको जरूर खर्च करना चाहिए।

घर परिवार और बच्चे:

शनिदेव की साढ़ेसाती अधिकतर परिवार धन-संपत्ति आदि को लेकर झगड़े का कारण बनती है इसलिए आपको अपने विवेक से काम करना होगा। मकर राशि वालों को परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग तो नहीं मिलेगा लेकिन कुछ व्यक्ति का सहयोग जरूर मिलेगा जो आपके लिए बहुत मायने रखते है।

घर की बातें बाहर किसी को भी न बताएं नहीं तो आप बहुत बड़ी परेशानी का सामना करेंगे। संपत्ति के चलते आपके रिश्तो में भी कुछ दरारें आ सकती हैं।

अगर संतान की बात करें तो 2026 में आपको संतान सुख मिलेगा अपने बच्चों का भरपूर मात्रा में प्यार मिलेगा आप भी अपने बीवी बच्चों से प्यार करेंगे अधिक प्रयास यह करें कि अपने कामकाज को करते हुए भी अपने परिवार के लिए समय जरूर निकालें।

अगर आप अपने बच्चों के लिए समय नहीं निकालेंगे तो वह गलत रास्ते पर भी जा सकते हैं जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।

नवविवाहित दंपत्ति नए साल में यदि बच्चे की सोच रहे हैं तो शुरुआती महीने में गर्भाधान बिल्कुल भी ना करें मार्च के महीने के बाद और सितंबर से पहले गर्भाधान करना आपके लिए हितकर होगा।

आपको घर से बाहर नए-नए स्थान में घूमने का भी मौका मिलेगा जिसका लाभ आपको जरूर लेना चाहिए ।कुछ अच्छे कुछ बुरे योग होने के बाद भी नए साल 2026 में संतान की दृष्टि से आपको बहुत बेहतर और सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
मकर राशिफल 2026,makar rashi ka rashiphal 2026
मकर राशिफल 2026
मकर राशिफल 2026 | makar varshik rashiphal
स्वास्थ्य:

कहते हैं सभी प्रकार की सुख सुविधाएं होते हुए भी यदि मनुष्य स्वस्थ न हो तो सब सुविधाएं ऐसो आराम बेकार है आपके लिए नए साल में अपने स्वास्थ्य पर कुछ ध्यान देना आवश्यक है साल के शुरुआती महीने में आपका स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है लेकिन मार्च और अप्रैल महीने के बाद आपको कुछ मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा।

मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा इसलिए आपके स्वास्थ्य पर उतार-चढ़ाव होते रहेंगे जिसके लिए आप को नियमित रूप से व्यायाम योग करने से लाभ होगा आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधानी और बचत ही सबसे बड़ा उपाय है।

पढ़ाई शिक्षा:

पढ़ाई की दृष्टि से नए साल में मिलाजुला परिणाम मिल सकता है स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी के लिए यह साल सामान्य रहेगा जैसा पहले चल रहा था वैसा ही चलता रहेगा पोस्ट ग्रेजुएट हो चुके हैं उनके लिए नौकरी तलाश करने में अधिक भागदौड़ करना पड़ेगा

 आपको अपने कॉलेज व पढ़ाई खत्म होने का इंतजार नहीं करना चाहिए जितनी ज्यादा अपने करियर के प्रति मेहनत करेंगे आपको उसका शुभ परिणाम देखने को मिलेगा। कैरियर के विषय में आप जितना हो सके उतना ही अनुभवी लोगों से सलाह लेने का प्रयास करें आपको बहुत ज्यादा शुभ परिणाम मिलेगा। नए साल में विदेश में करियर बनाने के लिए या विदेश में जाकर अपनी पढ़ाई करने के लिए यह साल आपके लिए बहुत ही शुभ  रहेगा।

मकर राशिफल | makar rashiphal 2026

शादी प्यार मोहब्बत:

 जो लड़के लड़की शादी के लायक हो गए हैं एक दूसरे से प्रेम करते हैं उनके लिए नए साल में शादी के योग बन रहे हैं। दोनों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा । नया साल दोनों के लिए सुखद समय लेकर आ रहा है कहीं दोनों घूमने भी जा सकते हैं जिसका अनुभव आपको जीवन भर रहेगा। अपने मां पिता की आज्ञा से अगर आप जीवन में कोई नया कार्य करते हैं तो आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर राशि वालों के लिए 2026 में विशेष उपाय


जितना हो सके उतना गरीबों की सेवा करें धार्मिक कार्यों के लिए कभी अपने कदम पीछे न करें समय निकालकर हर शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा करें शनिदेव का दर्शन करें उनको तेल अर्पण करें।
शनिदेव की सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये कृपया👉 यह लेख पढ़े 

 घर में बनी पहली रोटी कुत्ते या गाय को जरूर खिलाएं उसके बाद ही खुद खाए। भगवान सूर्य को नित्य जल अर्पण करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें अगर आपको आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना नहीं आता तो आप इसको सुन भी सकते हैं।

अपने घर में शनिवार या गुरुवार को ब्राह्मण भोजन करवाएं उनको बेसन से बने लड्डू का सेवन कराएं। श्री यंत्र की नित्य पूजा करें

 सनी के वैदिक मंत्रों का पाठ करें शनिदेव के बीज मंत्रों का रोज एक माला जप करें अगर आप काले घोड़े की नाल को अपने घर में स्थापित करते हैं तो आपके लिए काफी लाभदायक होगा।

 हर शनिवार की शाम को पीपल की जड़ में सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलाएं। मन में यह संकल्प लें एक पीपल का पेड़ अवश्य लगाने का।

 भगवान शिव की आराधना और शिवलिंग के ऊपर रुद्राभिषेक साल में कम से कम 5 बार अवश्य करें।

सम्बन्धित राशिफल

TAG-मकर राशिफल 2026 makar rashifal in hindi capricorn in hindi 2026 makar rashifal                                            in  hindi  makar rashi bhavishya

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इस लेख से सम्बंधित अपने विचार कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं