नवरात्र में मां दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर आती है और किस पर जाती है
![]() |
navratra me ma durga ki sawari |
हम सभी जानते हैं मां की सवारी शेर पर होती है लेकिन नवरात्र के समय में मां का वाहन बारों के अनुसार बदलता रहता है घट स्थापना के दिन माँ किस वाहन में आ रही है और दशमी या विसर्जन के दिन किस वाहन पर जारही हैं . इसको जानना इसलिए भी जरुरी है क्यों की माँ के वाहनों का सम्बन्ध शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति से जुड़ा हुवा है।
आप को इस बात को सुनकर अजीब सा लगा होगा की माता रानी की सवारी शेर के अलावा कुछ और पर कैसे हो सकता है हमने तो हमेसा यही सुना है की माँ की सवारी सिर्फ शेर पर ही होती है !
लेकिन ये सच हैं माता रानी शेर के अलावा किसी और पर भी सवार होती हैं इसका विचार नौरात्र में विशेस रूप से किया जाता हैं ।
इसकी गणना नवरात्र के प्रथम दिन से की जाती है चलिये जानते हैं मां का वाहन इस बार कौन सा है किस पर सवार होकर आएगी मां हमारे घर
नवरात्र के पावन पर्व के समय मां दुर्गा का वाहन क्या होना चाहिए इसके लिए हमारे धर्म ग्रंथ में एक सुंदर सा श्लोक उपस्थित है जो इस प्रकार है-
शशिसूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे।
गुरौ शुक्रे च दोलायां बुधे नौका प्रकीर्ति्तता।
Navratra ma durga ki sawari | नौरात्र में किस पर सवार होकर आयेंगी?
- अगर नवरात्र की शुरुआत रविवार और सोमवार से हो तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती है।
- यदि नवरात्र शनिवार और मंगलवार से प्रारंभ होतो मां घोड़े पर सवार होकर आती है।
- गुरुवार और शुक्रवार यदि नवरात्र की शुरुआत हो तो भगवती डोली पर सवार होकर आती है।
- बुधवार से नवरात्र शुरू हो तो मां भगवती नौका पर सवार होकर आती है।
नौ रात्र इतना महत्वपूर्ण क्यों हैं? क्यों की जाती है 9 दिनों तक माँ की पूजा ?किस प्रकार नव रात्रि का व्रत रखा जाये ?एक साल में नव रात्रि कितनी बार आती हैं ये सब बाते आप निचे दीगई लिंक पर क्लिक करके जान सकतें हैं।
९ रात्र में क्या करे और क्या न करे
एक साल में ९ रात्र कितनी बार आती हैं (9दिन ही क्यों )
विसर्जन के समय माँ किस वाहन पर जाती है
रविवार सोमवार मां दुर्गा महिष पर बैठ कर चली जाती है।
शनिवार और मंगलवार मांदुर्गा मुर्गा पर बैठ कर जाती है।
गुरुवार और शुक्रवार को माता हाथी पर बैठकर चली जाती है।
बुधवार को भगवती मनुष्य के कंधे पर बैठकर अपने धाम चली जाती है।
![]() |
nauratra me ma kis vaahan par aati aur jati hai |
इसप्रकार की मान्यता है की माँ जगदम्बे जिस भी वाहन में धरती पर आती जाती है उसी के अनुसार साल भर में होने वाली सभी प्रकार के घटनाओ का अंदाजा लगाया जाता हैं।
इस बार शारदीय नवरात्र 29 सितंबर 2019(रविवार) से 8 अक्तूबर 2019(सोमवार) तक मनाया जायेगा
इस साल माता का आगमन रविवार को हो रहा हैं इसलिए इस साल ज्यादा बारिश होने की संभावना है जो अच्छा नहीं माना गया है साथ ही माता का विसर्जन 8 अक्तूबर (सोमवार) को होगा विसर्जन सोमवार में होना शोक ,रोग ,और आपत्ति का द्योतक है।
हम आशा करते हैं आप को नौरात्र की ये ज्ञानवर्धक बातें पसंद आइ होगी हमसे जुड़ने के लिये आप का बहुत बहुत धन्यबाद।
Tag- navratra me ma durga ki sawari,Navratra 2019 me maa ki sawari kis par hogi
Navratra 2019: ma durga ki sawari | किस वाहन में आ रही है माँ ?
Reviewed by Ourbhakti
on
September 02, 2019
Rating:

No comments:
इस लेख से सम्बंधित अपने विचार कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं
please don't enter any spam link in the comment box