5 जुल॰ 2021

वास्तु के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे को आप 5 प्रकार से शुभ बना सकते है

वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार को कैसे ठीक करे  । Vastu ke anusar mukhya darwaje ko kaise theek kare

घर में जो खुशियां आती है मुख्य द्वार से आती हैं जो मुश्किलें आती है वह भी मुख्य दरवाजे से आती हैं वास्तु अनुसार मुख्यद्वार पर ऐसा क्या किया जाए जिससे घर वास्तु दोष से मुक्त हो 

vastu shastra ke anusar ghar ke darwaje ko kaise theek kare


मुख्य द्वार को खुशियों का द्वार माना जाता है  घर के दरवाजे से ही खुशियां आती है दरवाजे को आपके जीवन के खुशियों का प्रवेश द्वार माना जाता है


इसी रास्ते से घर में संपन्नता आती है घर में समृद्धि आती है और यही से घर में रहने वाले लोगों का भाग्य निर्धारित होता है 


घर का मुख्य द्वार यदि वास्तु के सम्मत है तो घर के लोगों का भाग्य अच्छा होगा घर परिवार में प्यार बना रहेगा अगर घर का मुख्य दरवाजा अच्छा नहीं होगा तो वह घर नरक के समान होगा।


 इसलिये कहते है घर बनाओ तो वास्तु अनुसार ही बनाओ घर की सजावट भी वास्तु शास्त्र के अनुसार करो वैसे तो घर के मुख्य द्वार को शुभ और उत्तम बनाए रखने के लिए लोग दरवाजे के ऊपर बहुत सारी वस्तुएं लगाते है


बहुत लोग दरवाजे के ऊपर स्वस्तिक का चिन्ह बनाते है शुभ लाभ की प्लेट लगवाते है गणेश जी की फोटो लगाते है और कई लोग तो हनुमान की फ़ोटो भी लगवाते है


इन सब वस्तुओं को मुख्य दरवाजे में लगवानेका सिर्फ यही कारण है  घर में शुभता बनी रहे लेकिन वो ये नही जानते है इनको लगवाना कैसे है  इन वस्तुओं को यदि आप सही तरीके से लगाएंगे तो बहुत सारा लाभ आपको मिल सकता है 


घर मे मुख्य दरवाजे पर क्या लगाये? । Ghar ke mukhya darwaaje par kya lagaye?

घर मे मुख्य दरवाजे पर क्या लगाये? । Ghar ke mukhya darwaaje par kya lagaye?


घर के मुख्य दरवाजे को आप 5 प्रकार से शुभ बना सकते है।

1. घर के दरवाजे के दोनों और जल से भरा कलश रखे संभब हो तो कलश के अंदर आम के पत्ते या थोड़ा फूल रखदे कलश में सभी देवी देववाताओ का वास होता है जिससे घर मे रहने वाले सभी लोगों का मन शांत होता है।


2. मुख्य दरवाजे को शुभ बनाने के लिये आप आम के पत्तो का वंदनवार भी लगा सकते हैं  वंदनवार को तोरण लगाना भी कहते है। 

घर के मैन गेट में स्वस्तिक चिन्ह बनाये स्वस्तिक बनाने के पीछे का मुख्य कारण घर की सकारात्मक ऊर्जा को चारों ओर से बढ़ाने के लिये किया जाता है। लाल और नीले रंग का स्वस्तिक चिन्ह बनाने से विशेष लाभ मिलता है। मुख्य दरवाजे के दोनों ओर दाई और बाई तरफ लाल रंग से स्वस्तिक चिन्ह बनाये और दरवाजे के ठीक बीच में नीले रंग से स्वस्तिकचिन्ह बनाये।


4. घोड़े की नाल को घर के दरवाजे के बीचों बीच लगाये घोड़े की नाल का संबंध शनि देव से है शनि देव खुश हो जाय तो कहना ही क्या , शुक्रवार के दिन घोड़े की नाल लाइये और रातभर सरसों के तेल में डुबाकर रखिये और शनिवार सुबह घर के दरवाजे के ऊपर लगाजिये ऐसा करने से घर के सभी सदस्यों के शनि से संबंधित बाधाये दूर होती है घर परिवार में शनि देव की कृपा बनी रहती है घर मे रहने वाले लोगों को शनि महाराज कर्मठ बनादेते है।


5. वास्तु दोष को दूर करने के लिये कई बार मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की फ़ोटो या मूर्ति लगवाई जाती है। इससे वास्तु दोष दूर तो नही होता है बल्कि और ज्यादा बढ़ जाता है । दरवाजे के बाहर गणेश की मूर्ति या फ़ोटो भूल से भी नही लगाना चाहिये। गणेश जी के पेट की तरफ सम्पन्नता होती है और पीठ में दरिद्रता होती है दरवाजे के आगे गणेश की फ़ोटो लगाने से उनकी पीठ घर की तरफ होती है जिससे घर मे दरिद्रता आती है। इसलिये जब भी आप गणेश जी की फ़ोटो लगाये घर के मुख्य दरवाजे के अंदर की तरफ लगाये।

सम्बंधित पोस्ट

ऑफिस को बनाने लक्ष्मी का घर अपनाये वास्तु के ये टिप्स 

कही आपका टॉयलेट गलत दिशा में तो नहीं?

आपका घर वास्तु के अनुसार बना हैं या नहीं  जानने का आसान तरीका 

तिजोरी के लिये वास्तु टिप्स 

नये घर में प्रवेश करने के लिये शुभ मास और दिन यहाँ हैं 

अपने काम के अनुसार चुने सही बार तभी मिलेगी सफलता 

Tag- ghar ke main gate ka vastu , mukhya darwaaje ko kaise shubh banaye , ghar ke darwaaje me kya lagaye , vastu ke anusar ghar ke mukhya darwaaje ko kaise shubh banaaye , home main gate vastu tips in hindi ,vastu upay


2 टिप्‍पणियां:

  1. Guruji Agar galti se kisi aur jagah toilet banjaye to kya upaye kare plz bataye

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. agar koi dusri baat hoti to upay kiye ja sakte the toilet ka koi upay nahi hai
      aap us toilet ko tod de ya use karna band kare

      हटाएं

इस लेख से सम्बंधित अपने विचार कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं