8 मई 2019

Scorpio Yearly Horoscope 2024: वार्षिक राशिफल से जानें कैसा रहेगा, इस साल वृश्चिक राशि वालों का भाग्य

Scorpio Yearly Horoscope 2024 | वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल 

वृश्चिक राशि का करियर,वृश्चिक राशि वालों की संपूर्ण भविष्यफल2024 । scorpio horoscope today career love 

2024 वृश्चिक राशिफल प्यार करनेवाले समझे नहीं  होगा ब्रेकअप | Scorpio Love Horoscope
Scorpio horoscope love



हम वृश्चिक राशि वालों के लिए संपूर्ण राशिफल लेकर आए हैं जो जीवन पर्यंत आपको काम आएगी। वृश्चिक राशि के विषय में आप बहुत कुछ जानते होंगे लेकिन आप वृश्चिक राशि के विषय में बहुत कुछ नहीं भी जानते होंगे।  यह लेख पढ़ने के बाद आपको वाकई लगेगा हां मुझे इस विषय में नहीं पता था।

Scorpio horoscope names | किसकी राशि वृश्चिक हैं ?


बहुत सारे लोगो को ये पता ही नहीं होता हैं की मेरी राशि कौन सी हैं !हमारे ज्योतिष विज्ञान में राशिफल का बहुत महत्व हैं।यदि आपको अपने राशि पता करनी हो तो नीचे  फ़ोटो में देख सकते हैं। यहाँ पर हम Vrishchik rashi names की बात कर रहे हैं। यदि आपका नाम पहले इन अक्षरों तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू , से शुरु होता है तो आपकी राशि वृश्चिक है। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। ये  एक जल तत्व राशि है।


Scorpio horoscope love 2024 |  वृश्चिक राशि प्रेम संबंध


Scorpio horoscope love |  वृश्चिक राशि प्रेम संबंध की बात करे तो हर कोई चाहता है कि उसका प्रेमी उसका प्यार उसे हमेसा खुश रखे ,गृहस्थ जीवन सुखी हो खुशहाल हो 

वह इसके लिए बहुत परिश्रम भी करता है किसी भी वर-वधू की शादी और खुशहाल जीवन के लिए वैसे तो संपूर्ण कुंडली का मिलान करना चाहिए लेकिन हम यहां पर बात कर रहे हैं वृश्चिक राशि वालों की तो इन्हें भी लड़का और लड़की दोनों की कुंडली मिलान करके ही शादी करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि वाले बहुत ही रहस्यात्मक होते हैं यह अपने मन में कोई न कोई गोपनीय बात छुपा कर रखते हैं यदि आप को Scorpio horoscope love वृश्चिक राशि से प्रेम बनाए रखना है तो बहुत सतर्क सच्चा और ईमानदार बनना होगा।

वृश्चिक राशि वाले किसी पर बहुत जल्दी विश्वास नहीं करते हैं। प्रेम संबंध में वृश्चिक राशि वाले बहुत जल्दी किसी का प्रेम प्रस्ताव स्वीकार नहीं करते। वृश्चिक राशि वाले ना ही किसी को धोखा देते हैं, यदि इनको कोई धोखा दे तो यह उसको छोड़ते भी नहीं।
इसे भी पढ़े ... क्या दैनिक  राशिफल सच मे सही होता हैं!

Scorpio horoscope today career2024 | वृश्चिक राशि वालों का करियर


वृश्चिक राशि वाले जातक किस-किस छेत्र में अपना भविष्य बनसकते हैं ? Scorpio horoscope today career | वृश्चिक राशि वालों का करियर ?

 वृश्चिक राशि वाले दृढ़ संकल्प वाले होने के कारण ये कोई भी काम करने से पीछे नहीं हटते चिकित्सक शोधकर्ता वैज्ञानिक व्यवसाय प्रबंधक मनोवैज्ञानिक आदि कार्य इन के लिए लिए सफलता का कारण बनता है।

वृश्चिक राशि वाले जातक दूसरों का सम्मान करते हैं और बदले में खुद भी सम्मान पाने की चाह रखते हैं। पैसा इन के लिए जीवन जीने का साधन है 

अतः है ये आर्थिक मामलों में ढील नहीं देते कहीं पर निवेश करना भी हो तो यह सोच समझ कर ही निर्णय लेते हैं।
meri rashi kya hai ki jankari
Vrishchik rashi names

वृश्चिक प्रेम राशिफल  Scorpio Love Horoscope

2024Scorpio woman in love | वृश्चिक राशि वाली महिला का प्यार 


वृश्चिक राशि वाली महिला और प्रेम Scorpio woman in love की बात करे तो ये रहस्यमई जटिल और आकर्षक होती है। इस राशि वाली महिला काफी सुंदर सबसे अलग और शांत स्वभाव की होती है। 

दूसरों को आकर्षण करने वाली होती है  दूसरों पर दया अपने से छोटे बच्चे को सम्मान देने वाली होती है। यह सुनती सभी की है

लेकिन अंत में करती वही है जो इनका दिल चाहे यह थोड़ी जिद्दी स्वभाव की भी होती है  ऐसी परिस्थिति में इन को मनाना काफी हद तक मुश्किल हो जाता है।

यह दूसरों पर बहुत जल्दी विश्वास नहीं करती  लेकिन जब यह किसी पर विश्वास करती है तो जीवन भर उसका साथ नहीं छोड़ती।

चाहे वह प्रेमी  के रूप में हो, पति के रूप में हो या कोई और, वृश्चिक राशि वाली लड़की से प्यार Scorpio woman in love पाने के लिए बहुत इंतजार करना पड़ता है।

जब तक उसको विश्वास न हो जाए कि आप उसे धोखा नहीं दोगे तब तक उसे राजी कर पाना मुश्किल हैं  जब वहकिसी के प्यार में पड़ जाती है तो उसको निभाने के लिए सब कुछ छोड़ने के लिए भी तैयार हो जाती है ।

वृश्चिक राशि वाली महिला का एक ही सिद्धांत होता है अपने आप में ईमानदार रहो और उसका प्रेमी भी ईमानदारी बनाये रखे ।

Scorpio nature | वृश्चिक राशि वालों का स्वभाव


वृश्चिक राशि वाले बड़े ही चतुर और निडर स्वभाव के होते हैं सबसे मजेदार बात जल्दी भावुक भी हो जाते हैं यदि कोई इनका मित्र किसी संकट में हैं

किसी विपत्ति में है तो वृश्चिक राशि वाले इनके बचाव में सबसे पहले आगे आते हैं अब यह तो हो गई इनकी विशेषता लेकिन इनमें कुछ बुराइयां भी है

यह  बहुत जल्दी शंका करने वाले होते हैं चुकी वृश्चिक राशि का स्वामी स्वयं मंगल ग्रह है तो ये थोड़ा हिंसक स्वभाव के भी होते हैं।

इन्हें झूठ बिल्कुल पसंद नहीं होता  नहीं यह कोई गलत काम करते हैं और न किसी को करने देते हैं इनका हमेशा एक ही सिद्धांत रहता है

सत्य की राह पर चलना यह अपनी सफलता के लिए कुछ भी कर गुजरने से परहेज नहीं करते जुनून प्रचुर मात्रा में होता है।

इस पोस्ट को भी पढ़े..पति पत्नी में लड़ाई कारण और समाधान

About Scorpio | कुछ जरुरी बातें वृश्चिक राशि वालों की


वृश्चिक राशि वाले दृढ़ निश्चय वाले होते हैं भावुक होते हैं, जब तक सच का  पता न चल जाए तब तक उसे विषय में खोज करते रहते हैं।

 वृश्चिक राशि वाले महान नेता भी बन सकते हैं बड़े से बड़े कार्य का यह लोग संचालन बहुत आसानी से कर लेते हैं।

बड़े-बड़े परिस्थितियों का सामना यह लोग बड़ी आसानी से कर लेते हैं वृश्चिक राशि वाले इर्षा करने वाले होते है दूसरे की प्रगति देख कर इन्हें थोड़ी-बहुत इर्षा भी होती है 

इस कारण वो ज्यादा चिंतित भी रहते हैं मन अशांत रहता है हो सकता है इसका मुख्य कारण चंद्रमा भी हो क्योंकि चंद्रमा वृश्चिक राशि में नीच का होता हे।

जब कोई काम करने की बात सामने आती है तो निश्चित  वृश्चिक राशि वाले अपने काम को लेकर हमेशा समर्पित होते हैं। 

यदि कोई इनके काम में बाधा बन जाए तो उन्हें उस काम से हटाने में यह बिल्कुल पीछे नहीं होते। सबसे मजे की बात ये बहुत इमानदारी से अपनों का ख्याल रखते हैं।

 हम आशा करते हैं हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको काफी पसंद आई होगी यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है तो कमेंट कर सकते हैं यदि आप पर्सनली बात करना चाहते हैं तो कांटेक्ट फॉर्म जाकर संपर्क कर सकते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इस लेख से सम्बंधित अपने विचार कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं